भिटौली / सिसवां जन प्रहरी न्यूज़
कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई, जबकि युवक का इलाज महराजगंज जिला चिकित्सालय मे चल रहा है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मामला कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती का मोबाइल के माध्यम से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों दूर के रिश्ते में मामा-भांजी बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व दोनों घर से लापता हो गए थे। युवक शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। युवती के परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। जानकारी के अनुसार, जब दोनों युवक के गांव लौट रहे थे, उसी दौरान रास्ते में ही कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। गांव पहुंचने के बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी होते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवती की मौत हो चुकी थी।पुलिस की अभिरक्षा में युवक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।।घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के माता-पिता व परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। कोठीभार पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
