पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना

जन प्रहरी न्यूज़

संपादक -आनन्द कुमार पाण्डेय जी की रिपोर्ट
महराजगंज/श्यामदेउरवा
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलासपुर नर्सरी के समीप पनियरा रोड स्थित पुलिया के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और पुलिया के पास आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कौशल्या (पत्नी चुदू) गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को निजी वाहन से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे घायल बाइक सवार का उपचार परतावल सीएचसी में जारी है।
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिया के पास तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *