जन प्रहरी न्यूज़
आनन्द कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मंगलपुर चौराहे पर मंगलवार की रात आपसी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और लाठी-डंडे चलने लगे। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 17 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे ग्राम पंचायत सुमेरगढ़ निवासी इंद्रवती पत्नी स्व. टिकोरी का पुत्र मंदीप अपने दोस्त मो. वारिस के साथ मंगलपुर चौराहे पर गया था। आरोप है कि कबाड़ी की दुकान के पास मौजूद पवन गुप्ता, धनंजय सिंह और आशीष सिंह ने मंदीप को जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने मिलकर मंदीप और उसके दोस्त वारिस अंसारी (पुत्र अब्दुल कादिर, ग्राम डोहिरिया बाजार, थाना चिलुआताल, जनपद गोरखपुर) पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन श्यामदेउरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर बाद तीनों नामजद आरोपियों को दबोच लिया।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को थाना क्षेत्र के चिलम चौक से पकड़ा गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक सीज शुदा बैलेनो कार बरामद की गई है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रपाल यादव, सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल निर्भय कुमार एवं पंकज यादव शामिल रहे।
क्षेत्र में हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश है, वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी
