तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध की हालत गंभीर, रेफर 

दुर्घटना महराजगंज

परतावल/महराजगंज:श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा श्यामदेउरवा निवासी अयोध्या गुप्ता पुत्र स्व श्यामसुंदर गुप्ता 60 वर्ष रविवार दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामदेउरवा दवा लेने जा रहे थे। बताया गया कि सड़क पर मुड़ते समय महराजगंज से गोरखपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार वैगनर कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनका दायां पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से तत्काल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *