परतावल/महराजगंज।
जन प्रहरी न्यूज़ आनन्द कुमार पाण्डेय
नगर पंचायत परतावल के शिवनगर वार्ड में सरकारी खलिहान की जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायत के बाद शनिवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। शिकायतकर्ता विपिन सिंह की ओर से जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से पक्का मकान बनाए जाने का आरोप लगाया गया था।

बताया गया कि नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 10 शिवनगर स्थित आराजी संख्या 772, रकबा 0.109 हेक्टेयर (सरकारी खलिहान भूमि) पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर पक्का मकान बना लिया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों द्वारा उक्त भूमि पर दबंगई के बल पर निर्माण कराया गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को राजस्व टीम, नगर पंचायत टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश व सीमांकन की कार्रवाई की गई। इस दौरान मौके पर शिकायतकर्ता विपिन सिंह सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि इस संबंध में पहले भी तहसीलदार न्यायिक के यहां वाद संख्या 13636/2025 व 13637/2025 दर्ज कराया गया था, जिस पर धारा 67 के तहत 23 जुलाई 2025 को आदेश भी जारी किया गया था। इसके बावजूद अब तक अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है।
राजस्व टीम ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
