परतावल/महराजगंज। जन प्रहरी न्यूज़ (संपादक – आनन्द कुमार पाण्डेय)
नगर पंचायत परतावल के बाजार स्थित अस्पताल रोड पर ‘अंश डायग्नोस्टिक सेंटर’ का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख परतावल आनन्द शंकर वर्मा, जन प्रहरी न्यूज़ के संपादक आनन्द कुमार पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह तथा नगर पंचायत परतावल के अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, शन्नी निषाद, ओसियर यादव, नन्द किशोर नायक के साथ साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त डायग्नोस्टिक सेंटर के खुलने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब छोटी-बड़ी जांचों के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक सराहनीय पहल बताते हुए संचालक को शुभकामनाएं दीं।
विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने भी सेंटर के शुभारंभ को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं।
सेंटर के संचालक डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि यहां अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे मरीजों को सटीक और समयबद्ध रिपोर्ट मिल सकेगी।

