भिटौली, महराजगंज
भिटौली क्षेत्र के लिए बुधवार की सुबह दुखद खबर लेकर आई। पचरुखिया तिवारी निवासी और एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज घुघली के सेवानिवृत शिक्षक पं. लल्लन प्रसाद मिश्र 85 वर्ष का बुधवार सुबह लगभग 4 बजे उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया।
वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व. मिश्र अपने सरल स्वभाव और मृदभाषी व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने शिक्षा सेवा को विराम नहीं दिया और वीपीएम एकेडमी की स्थापना कर समाज को शिक्षा की अलख जगाने का पुनीत कार्य किया।
निधन की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। घुघली के पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र सिंह, सपा नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, आचार्य लोकनाथ तिवारी, सुनील मणि त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, सुशील शुक्ला, कृष्ण मोहन जायसवाल, इंद्र शुक्ला, विवेक कुमार पाण्डेय, रामदास जायसवाल सहित तमाम गणमान्य लोगों ने उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनके बड़े पुत्र शैलेश मिश्रा ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार अयोध्या धाम में अपराह्न बाद किया जाएगा।
