परतावल, महराजगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को परतावल ब्लॉक परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का आधार भी हैं।
कार्यक्रम में वीडियो अर्जुन प्रसाद भी उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में दीपक पाण्डेय, पुनीत पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, रोहित सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।
