अदब-ओ-एहतराम और अकीदत के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

महराजगंज दुर्घटना

परतावल /महराजगंज पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद की शान और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए दारुल उलूम अहले सुन्नत ईशाअतुल इस्लाम, कोटवा पिपरिया की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। अकीदत और खुशी के माहौल में निकले जुलूस में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और समाज के लोग शामिल हुए।

जुलूस महादेव स्थान से होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरकर कोटवा पिपरिया की ओर रवाना हुआ। इस दौरान लोगों ने पैगंबर-ए-इस्लाम की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

युवा नेता हाशिम अंसारी ने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी पैगंबर हजरत मोहम्मद के प्रति अकीदत और सम्मान का प्रतीक है। उनके बताए रास्ते पर चलना और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारना ही सादिक अक़ीदा है।

जुलूस में अशरफ, मोनू, ओबेदुल्लाह, टीपू, अफरोज, लालू चाचा उर्फ तस्लीम, आरिफ, रियाज, आमिर खान, नासिर हुसैन, जलाल खान सहित बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। जुलूस के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *