योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, समर्थकों ने की दीर्घायु की कामना

महराजगंज


परतावल (महराजगंज)। नगर पंचायत परतावल स्थित नवीन मंडी परिसर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन बड़े उत्साह, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी काशीनाथ सिंह ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारी, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मान में जन्मदिन गीत प्रस्तुत किया गया तथा उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर “योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद” और “उत्तर प्रदेश का गौरव योगी आदित्यनाथ” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
अध्यक्षता कर रहे काशीनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधारभूत संरचनाओं के विकास, गरीब कल्याण योजनाओं तथा जनहितकारी निर्णयों के कारण जनता का विश्वास सरकार के प्रति लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री के दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जननेता एवं विकास पुरुष की संज्ञा दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर सतीश जायसवाल, डॉ. बैजनाथ यादव, माखन भंडारी, विजय जायसवाल, गंगाधर जायसवाल, रामविलास भारती, रमेश मद्धेशिया, प्रभाशंकर मद्धेशिया, रघुनाथ सेठ, ओशियार यादव, छविनाथ मद्धेशिया, अंकुर खेतान, रविंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, संतोष मद्धेशिया, भोला, द्वारका वर्मा, पवन गुप्ता, बागेश सहित अनेक स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *