अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अपराध महराजगंज


भिटौली, महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने अपहरण के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार थाना भिटौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 103/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त चन्द्रेश पुत्र विद्या प्रसाद निवासी ग्राम भैंसी, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की आयु लगभग 23 वर्ष बताई गई है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की तथा उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *