भिटौंली/महराजगंज :जन प्रहरी न्यूज़ महराजगंज जनपद के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत प्रयागनागर भैसा स्थित
दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों ने 89.5 प्रतिशत अंकों के साथ उल्लेखनीय प्रदर्शन किया, वहीं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
सबसे खास बात यह रही कि लगभग 90 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का भी प्रमाण है।
विद्यालय परिवार ने इस ऐतिहासिक सफलता पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही विश्वास जताया कि छात्र-छात्राएं आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।

