परतावल में आर्य समाज का द्वादश वार्षिकोत्सव 11 से, तीन दिवसीय कार्यक्रम में वेद कथा व भजन प्रवचन सम्पन्न।

महराजगंज


परतावल, महाराजगंज। जन प्रहरी न्यूज़ (संपादक -आनन्द कुमार पाण्डेय )
आर्य समाज परतावल, जनपद महाराजगंज के तत्वावधान में तीन दिवसीय द्वादश वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन 11, 12 और 13 मार्च 2026 को किया गया । कार्यक्रम परतावल बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट आयोजित हुआ । इस आयोजन में वेद प्रचार, भजन, प्रवचन और वैदिक विचारों के प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।
आयोजकों के अनुसार समारोह में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैदिक उपदेशक आचार्य पं. सुरेश चन्द्र जोशी (बाराबंकी) मुख्य रूप से वेद कथा एवं वैदिक विचारों का प्रवचन किये । वहीं प्रसिद्ध भजनोपदेशिका श्रीमती पंडिता रुक्मिणी जोशी (बाराबंकी) तथा भजनोपदेशक पं. भीष्म जी (बिजनौर) भजन और आध्यात्मिक संदेशों के माध्यम से श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में विश्व शांति महायज्ञ, वेद कथा तथा सामाजिक जागरूकता से जुड़े विचारों का प्रसार किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर कर वैदिक संस्कृति एवं राष्ट्र सेवा के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
आर्य समाज के पदाधिकारियों सतीश जायसवाल, डॉक्टर बैजनाथ यादव, अच्छेलाल मद्देसिया ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी लोगों से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर वैदिक विद्वानों के द्वारा जो विचारों को सुने उसे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के इस प्रयास में भागीदार बनें।

कार्यक्रम के आयोजन में आर्य समाज परतावल के मंत्री महेंद्र सिंह, प्रधान श्रेयमुनि जी (वानप्रस्थ) तथा कार्यक्रम आयोजक डॉ. एस.के. सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *