एमडीएम में गैस संकट: बच्चों के भोजन पर पड़ा असर

महराजगंज

जन प्रहरी न्यूज़
परतावल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पकड़ी दीक्षित में मिड डे मील (एमडीएम) योजना के संचालन में गैस सिलेंडर की कमी बड़ी बाधा बन गई है। गैस की नियमित आपूर्ति न होने से बच्चों के लिए समय पर भोजन बनाना मुश्किल हो गया है, जिससे योजना के सुचारू संचालन पर असर पड़ रहा है।
विद्यालय प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी, महाराजगंज को पत्र भेजकर जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रभारी प्रधानाचार्य कल्याणी पटेल ने बताया कि विद्यालय का रसोई गैस कनेक्शन राज गैस सर्विस (एचपी), परतावल पर पंजीकृत है, लेकिन इसके बावजूद समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
गैस सिलेंडर की आपूर्ति में हो रही देरी के कारण रसोइयों को भोजन तैयार करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो इसका सीधा असर बच्चों को मिलने वाले पोषण पर पड़ सकता है।
अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या का कितनी जल्दी समाधान करता है, ताकि बच्चों को समय पर पौष्टिक भोजन मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *