मेधावी छात्राओं को साइकिल देकर किया गया सम्मानित, प्रतिभाशाली छात्रों को मिला मेडल

महराजगंज


महराजगंज जनपद के सिरसिया क्षेत्र स्थित नसरुल्लाह इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें साइकिल एवं मेडल प्रदान किए गए।
यूपी बोर्ड 2026 की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मुस्कान पुत्री आस मोहम्मद को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अफसाना पुत्री जलालुद्दीन को भी साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा विद्यालय में आयोजित मौसम टैलेंट प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं साहिल, सुहेल, अस्मिन, शबनम, मोहसिन आदि को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वार्ड नंबर 37 श्री शमशाद आलम ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले बच्चे ही भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन करते हैं।
इस अवसर पर प्रधान गुल मोहम्मद, अध्यापक प्रेम सागर, रमेश मौर्य, अलाउद्दीन, आलम अंसारी, अनिल यादव, फातिमा खातून, तबस्सुम, सोफिया, आबिदा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *