मेधावियों को मिला सम्मान खिले चेहरे,मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज गोपाला के मेधावियों को मालार्पण कर दी गयी बधाइयाँ

महराजगंज


महराजगंज :विकासखंड सिसवा के गोपाला में स्थित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की मेधावी छात्रा काजल गुप्ता ने 88. 16% अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। वही उजाला प्रजापति ने 87.33% अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की है।अर्पिता शर्मा  84.66% अंक प्राप्त तीसरे स्थान पर सफल रही। मेधावी विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय एवं परिजनों में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रबंधक रमेश गुप्ता ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस सफलता पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी मौजूद है। जरूरत इस बात की है कि उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए सही मार्गदर्शन मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *