शव। श्यामदेउरवा-बढ़हरा-बरईपार मार्ग किनारे खेत में मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परतावल /महराजगंज
श्यामदेउरवाथाना क्षेत्र के मुहम्मदा गांव निवासी 40 वर्षीय साहब चौधरी की मंगलवार दोपहर पानी में डूबने से मौत हो गई। उनका शव श्यामदेउरवा-बढ़हरा-बरईपार मार्ग पर एक शराब ठेके के सामने सड़क किनारे स्थित खेत में मिला। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने शव देखकर श्यामदेउरवा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाने के उपनिरीक्षक अंजनी कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव की पहचान मुहम्मदा गांव निवासी साहब चौधरी पुत्र रामअवध चौधरी के रूप में की।
बताया गया कि साहब चौधरी बाहर रहकर काम करते थे। रक्षाबंधन के त्योहार पर वह अपने घर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी और बड़ी बहन मौके पर पहुंचीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
