अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड व्यक्ति की मृत्यु

महराजगंज दुर्घटना

भिटौली महराजगंज 

भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा और अमवा भैंसी के सिवान में नहर की पटरी पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसिया टोला बरगदहिया निवासी पशुपतिनाथ पांडेय उम्र 55 वर्ष बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 4:00 बजे किसी जरूरी काम से अगया पुल से नहर की पटरी पकड़कर मोटरसाइकिल से अमवा भैंसी की तरफ जा रहे थे जैसे ही वह अमवा भैंसी के सिवान में पहुंचे वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिसके कारण गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। घटना के थोड़ी देर बाद आते-जाते राहगीरों की नजर जब उन पर पड़ी तो शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय महाराजगंज ले गये । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया लेकिन परिजन उनका इलाज एक निजी चिकित्सालय में गोरखपुर में करा रहे थे। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को ही देर रात लगभग 10:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई।मृत्यु की सूचना पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। शुक्रवार सुबह लगभग 6:00 बजे उनका शव घर लाया गया जहां बगैर पोस्टमार्टम के उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *