नगर पंचायत परतावल में तीन मनोनीत सभासद नियुक्त

महराजगंज

जन प्रहरी न्यूज़
महराजगंज: नगर पंचायत परतावल में शासन द्वारा तीन लोगों को मनोनीत सभासद के रूप में नियुक्त किया गया है। मनोनीत सभासदों में वार्ड संख्या 15 के नागेश कसौधन, वार्ड संख्या 15 के तेज प्रताप मोदनवाल तथा वार्ड संख्या 15 महंत अवैद्यनाथ नगर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी नेता काशीनाथ सिंह शामिल हैं।
शासन की ओर से जारी आदेश के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों ने नव-नियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके मनोनयन से नगर पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तीनों मनोनीत सभासद सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ नगर पंचायत के विकास में मिलेगा। वहीं मनोनीत सभासदों ने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
#महराजगंज #परतावल #नगरपंचायत #सभासद #विकास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *