भिटौली महराजगंज :जन प्रहरी न्यूज़ भिटौली थाना क्षेत्र के बरगदही में बीते शनिवार की मध्य रात्रि में एक प्रीति नाम की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे से शव मिला था। उक्त मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति राजभान एवं जेठानी ज्ञानती देवी पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करना एवं दहेज उत्पीड़न की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पति राजभान को गिरफ्तार न्यायलय भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतका के पिता रामप्यारे ने थाने में शिकायत दर्ज कराया है कि मैंने अपनी बड़ी पुत्री प्रीती की शादी स्थानीय थाना क्षेत्र के बरगदही निवासी राजभान से बीते 7 वर्ष पूर्व किया था।शादी के बाद से ही पति, उसकी जेठानी एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोग कम दहेज की शिकायत को लेकर मेरी पुत्री को मारते पीटते थे।हमेशा उसके ससुराल के लोग गरीब होने का ताना मारते थे जिसको लेकर मेरी पुत्री हमेशा पीड़ित रहती थी। 8 मई को मृतका प्रीति की छोटी बेटी पीहू का मुंडन संस्कार था जिसकी तैयारी जोर-जोर से चल रही थी। घटना के दिन 6 मई की रात में प्रीति का उसके कमरे से संदिग्ध परिस्थिति मिला था। मृतका के पिता ने दहेज हत्या की आशंका जताई थी लेकिन सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो गया। घटना के दिन साड़ी को लेकर मेरी बेटी प्रीति से पति राजभान एवं जेठानी ज्ञानती देवी से कहा सुनी हो गई थी जिसको लेकर दोनों ने मेरी बेटी को बुरी तरह से मारा पीटा एवं सभी मेहमानों के सामने जलील किया जिससे आहत होकर मेरी पुत्री शनिवार की देर रात अपने कमरे में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में मृतका के पिता राम प्यारे की तहरीर पर पति राजभान एवं जेठानी ज्ञानती देवी पर दहेज अधिनियम एवं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर पति राजभान को आज गिरफ्तार कर न्यायलय भेज दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी ज्ञानती देवी को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
