महराजगंज जन प्रहरी न्यूज़
सदर तहसील क्षेत्र के इंपीरियल इंटरमीडिएट कॉलेज, बभनौली में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में अविनाश शर्मा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय एवं परिवार में हर्ष का माहौल है। इसी क्रम में कक्षा 8 में अविनाश शर्मा ने विद्यालय टाप के साथ अपनी कक्षा में प्रथम,अर्चना शर्मा द्वितीय एवं आकांक्षा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में निशा प्रथम, सोनाली द्वितीय तथा अनूप भास्कर तृतीय स्थान पर सफल रहे। कक्षा 6 में संजय गुप्ता प्रथम, कृतिका वर्मा द्वितीय एवं ब्यूटी यादव तृतीय स्थान पर सफल रहीं।
कक्षा 5 में शिबा खातून प्रथम, नाजरीन खातून द्वितीय एवं रोशनी पासवान तृतीय स्थान पर सफल रहीं। कक्षा 4 में आलोक वर्मा प्रथम, शौर्या शर्मा द्वितीय एवं अनुपमा तृतीय स्थान पर रहीं । कक्षा 3 में सुनैना पासवान प्रथम, फासिया खातून द्वितीय तथा निहाल विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर सफल रहे।
कक्षा 2 में अमन वर्मा ने प्रथम, आदित्य कुमार ने द्वितीय एवं नसीबा खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 1 में विनय यादव प्रथम, आंचल द्वितीय एवं श्याम मोहन पटेल तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक मोहम्मद जफरे आलम खान ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप प्रबंधक सलमान खान, प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद खान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं ।विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
