परतावल नगर पंचायत में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न

महराजगंज


महराजगंज। जन प्रहरी न्यूज़ नगर पंचायत परतावल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शासन द्वारा नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह रहे, जबकि शपथ दिलाने की प्रक्रिया उप जिलाधिकारी जितेंद्र द्वारा संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर पनियरा  विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी नव-नियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर पंचायत के समग्र विकास के लिए टीमवर्क बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशी नाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सभी सभासद मिलकर नगर पंचायत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्षा प्रियंका गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, ओसीयर यादव, शिवम दुबे, सोहन चौधरी, सनी साहनी, उमेश गुप्ता, विवेक पटेल,अशोक यादव,प्रियंका पाण्डेय सहित समस्त स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *