ग्रा. प. ए. महराजगंज  प्रतिनिधिमंडल ने नवागत एसपी किया मुलाकात, पत्रकारो के हित पर उठाई आवाज

Uncategorized





महराजगंज। जन प्रहरी न्यूज़ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, महाराजगंज जनपद के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार, 2 अप्रैल को नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी से औपचारिक मुलाकात कर जिले में कार्यरत ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं और उनके उत्पीड़न से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

जिलाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा, विवेक पाण्डेय, शत्रुघ्न पाण्डेय, अख्तर अली और राममिलन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

इस दौरान पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को कई बार अनावश्यक दबाव, धमकी और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, जिससे उनके निष्पक्ष कार्य में बाधा उत्पन्न होती है।


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां वे स्थानीय समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।


पत्रकारों ने एसपी से मांग की कि उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, साथ ही पत्रकारों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या अवैध दबाव बनाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।

इस पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पत्रकारों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी पत्रकार के साथ उत्पीड़न या अभद्रता की घटना सामने आती है तो संबंधित मामले में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पत्रकारों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *