31 मार्च तक ही होगा ई-पेमेंट: डीएम ने सभी आहरण-वितरण अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

महराजगंज

महराजगंज, 16 मार्च 2026। जन प्रहरी न्यूज़
जिलाधिकारी महराजगंज ने जनपद के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों (DDO) को निर्देशित किया है कि 15 मार्च 2026 तक प्राप्त बजट के सापेक्ष कोषागार में सभी बिल निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विलम्बतम 25 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर दिए जाएं। ताकि कोषागार द्वारा बिलों की आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद समय से उनकी पासिंग कर ई-पेमेंट के माध्यम से 31 मार्च 2026 तक भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 31 मार्च 2026 को ई-पेमेंट के माध्यम से बिलों के भुगतान के लिए ट्रांजेक्शन ऑथराइजेशन रात्रि 5 बजे तक ही किया जाएगा। इसलिए सभी अधिकारी समय सीमा का विशेष ध्यान रखें और समय से बिल प्रस्तुत कराएं।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी कारणवश 25 मार्च 2026 तक बिल कोषागार में प्रस्तुत नहीं हो पाते हैं, तो संबंधित आहरण-वितरण अधिकारी 31 मार्च 2026 को सायं 3 बजे तक हर हाल में बिल कोषागार में प्रस्तुत कर दें, ताकि कोषागार द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रात्रि 5 बजे तक ट्रांजेक्शन अप्रूवल किया जा सके।
जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय पर बिल प्रस्तुत न करने के कारण किसी धनराशि का व्यपगत (लैप्स) हो जाता है, तो इसके लिए संबंधित आहरण-वितरण अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।
प्रशासन की ओर से सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति को देखते हुए बजट से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *