परतावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल के अधीक्षक डॉ. अमित कुमार एवं एनसीडी नोडल चिकित्सक डॉ. फुरकान खान के नेतृत्व में आम बरगदवा में एनसीडी (गैर संचारी रोग) स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 60 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
कैंप के दौरान मरीजों की ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की गई। इसमें 29 मरीजों की प्रारंभिक जांच कर उन्हें तत्काल उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर एनसीडी नोडल डॉक्टर डॉ. फुरकान खान ने कहा कि मरीज ही स्वास्थ्य कर्मियों के कर्तव्य और सेवा भावना के सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा और तनमयता के साथ मरीजों की सेवा करना ही स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य है।
शिविर में जिले की ओर से पहुंची डॉक्टर अंकिता , सी एच ओ नीलम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी एवं सहयोगी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर को लेकर क्षेत्रीय लोगों में उत्साह देखा गया।
