विधायक ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं

महराजगंज

परतावल /महराजगंज। विकासखंड परतावल के ग्राम पंचायत रुद्रापुर में मंगलवार को पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ग्राम चौपाल के माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे स्थानीय समस्याओं का समाधान तेजी से संभव हो पा रहा है।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी,ए डीओ कोऑपरेटिव सुनील कुमार चौरसिया,श्यामसुंदर तिवारी, एडीओ समाज कल्याण शंभू शरण पटेल, विवेक दुबे, अशोक दुबे,चंद्रशेखर सिंह सेक्रेटरी जगदीश पाण्डेय , मनोज जायसवाल, राजकमल प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क, आवास, पेयजल, पेंशन, मनरेगा तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए आयोजित इस चौपाल को उपयोगी बताते हुए विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *