एम.एन.ए. पब्लिक स्कूल में मेधावियों का सम्मान, बच्चों का बढ़ाया गया उत्साह

महराजगंज


भिटौली/महराजगंज। विवेक कुमार पाण्डेय
घुघली क्षेत्र अंतर्गत बरगदही स्थित एम.एन.ए. पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज सिसवा मुंशी छोटे लाल गौड़ एवं विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार उपाध्याय रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, अनुशासन और कठिन परिश्रम ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने बच्चों को मेहनत के साथ आगे बढ़ने और समाज व देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
वहीं विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार उपाध्याय ने मेधावी छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं को अंकपत्र, मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में आंचल विश्वकर्मा, साहिन परवीन, साहिमा, साबिया, नूर सभा, मो. सैफ, अदनान, अनन्या विश्वकर्मा, अन्नू प्रजापति, शबाना, शाहीन, श्रेया, आफरीन, नाजिया खातून, साद खान, मैनुद्दीन अली, खालिद, अयाना खातून, अब्दुल्लाह, असीदुल्लाह, तनवीर एवं फैजान खान सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
इसके अलावा पूरे वर्ष अनुशासन, नियमित उपस्थिति एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर मोहम्मद इकबाल अहमद ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस अवसर पर अभिभावकों, ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार की उपस्थिति से कार्यक्रम और भी भव्य एवं प्रेरणादायक बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *