परतावल महराजगंज जन प्रहरी न्यूज़
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का गोरखपुर जनपद के कुसमी जंगल क्षेत्र के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक का ननिहाल भी उसी गांव में है। ननिहाल आते जाते समय युवती से नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे। दोनों छिप छिपकर बातें करते रहे और मिलते-जुलते रहे।
गुरुवार की रात भी युवक युवती से मिलने पहुंचा था। जहां युवती की मां ने उन्हें रंगें हाथ पकड़ लिया। शोर शराबा सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामला पुलिस चौकी पर पहुंचा। जहां युवती की मां ने युवती को अपनाने से इंकार कर दिया। हालांकि काफी देर तक चली पंचायत के बाद युवक के परिजन शादी करने के लिए राजी हो गए। शुक्रवार को गांव के ही हनुमान मंदिर पर ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों का विवाह सम्पन्न करा दिया गया। बताया गया कि युवती के पिता रोजी रोजगार के लिए विदेश में नौकरी करते हैं। शादी के दौरान ग्रामीणों के अलावा युवक के माता-पिता रिश्तेदार भी मौजूद रहे।
इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि युवती के गांव में युवक की रिश्तेदारी है। दोनों बालिग हैं। परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से दोनों प्रेमी युगल शादी कर लिए हैं।
