धर्मपुर के खेत में लगी भीषण आग, ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से टला बड़ा हादसा

महराजगंज


भिटौली, महराजगंज | जन प्रहरी न्यूज़
भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में शनिवार करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में मौजूद डंठल जलने लगे। हालांकि आग कटी हुई फसल में लगी थी, लेकिन बगल के परसिया सिवान में खड़ी फसल होने के कारण खतरा और बढ़ गया था।
घटना की सूचना मिलते ही भिटौली थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान अग्निशमन दल की गाड़ी भी पहुंच गई, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग पर नियंत्रण होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
आग बुझाने में उपनिरीक्षक यदुवीर यादव, विवेकानंद सिंह, मनीष, सुग्रीव प्रसाद जायसवाल, वशिष्ठ जायसवाल, गोविंद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *