भिटौली, महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर खुर्द में सोमवार दोपहर करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गयी
जानकारी के अनुसार ग्राम बिशुनपुर खुर्द निवासी अय्यूब (45) पुत्र तज्जमुल हुसैनसोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर के सामने लगे बिजली के पोल के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें अचानक करंट लग गया, जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के भाई आरिफ अली शाह ने भिटौली थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
