नवरात्रि के प्रथम दिन मिशन शक्ति का आगाज, छात्राओं ने दिया नारी सुरक्षा का संदेश

महराजगंज


घुघली, महराजगंज। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन नारी शक्ति को समर्पित मिशन शक्ति अभियान के तहत घुघली में भव्य जागरूकता रैली निकाली गई।

डीएवी नारंग इंटर कॉलेज से शुरू हुई यह रैली सुभाष चौराहे होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली का नेतृत्व मिशन शक्ति प्रभारी, घुघली थाने की महिला उपनिरीक्षक रुचि ने किया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, महिला हेल्पलाइन 1090, 112 व 1076 के प्रति लोगों को जागरूक किया। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए एनसीसी कैडेट्स ने “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” और “मिशन शक्ति-नारी सम्मान” के नारे लगाए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, थाना प्रभारी अरविंद सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। थाना प्रभारी ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वावलंबी बनाना है। नवरात्रि के प्रथम दिन से इसकी शुरुआत करना नारी शक्ति की उपासना का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *