नवागत थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह का भव्य स्वागत

महराजगंज


परतावल /महराजगंज
परतावल क्षेत्र में नवागत थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के स्वागत को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ थाना परिसर पहुंचे, जहां मालाओं एवं आकर्षक गुलदस्तों के साथ थाना अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह और सम्मान का भाव देखने को मिला।
इस अवसर पर काशीनाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा जनता के बीच विश्वास कायम करने में पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका होती है। उन्होंने थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को नई मजबूती मिलेगी।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी थाना अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद रही।
इस दौरान ओशियार यादव, सन्नी निषाद, सोहन चौधरी, नंदकिशोर नायक, डॉ. लालजी चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *