चौपरिया में तेज रफ्तार का कहर: बोलेरो-बाइक भिड़ंत में युवक गंभीर, गोरखपुर रेफर

दुर्घटना महराजगंज


भिटौली/महराजगंज। जन प्रहरी न्यूज़ थाना क्षेत्र के चौपरिया गांव के पास परतावल–पुरैना मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार के चलते एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी दीक्षित निवासी जगलाल उर्फ लकड़ू (30), पुत्र गोमल, परतावल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौपरिया के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर रेफर कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *