जेईई मेन में सफलता पर मेधावी सूर्यकांत का विद्यालय में हुआ सम्मान

महराजगंज

परतावल/महराजगंज। जेईई मेन-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दुर्गावती देवी इंटरमीडिएट कॉलेज, प्रयाग नगर भैंसा के मेधावी छात्र सूर्यकांत त्रिपाठी को विद्यालय में सम्मानित किया गया। सूर्यकांत ने 84.41 एनटीए स्कोर प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है।

नौतनवा क्षेत्र के परसा सोमाली गांव निवासी सूर्यकांत ने गणित में 90 और भौतिक विज्ञान में 91.27 एनटीए स्कोर हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि के आधार पर बीई/बीटेक प्रवेश के लिए जनरल श्रेणी में अखिल भारतीय रैंक 37,305 तथा कॉमन रैंक 2,42,693 प्राप्त हुई है। अब वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होंगे।विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल, असिस्टेंट डायरेक्टर मोहम्मद महफूज सहित शिक्षकों ने पुष्पमाला पहनाकर और शुभकामनाएं देकर सूर्यकांत का सम्मान किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

सूर्यकांत की सफलता से उनके पिता कुंजबिहारी त्रिपाठी, माता विभा शुक्ला तथा पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *