(महराजगंज)। विधानसभा पनियरा-319 अंतर्गत नगर पंचायत परतावल में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश त्रिपाठी रहे, जबकि अध्यक्षता अशोक पांडे उर्फ संजय पांडे ने की। अतिथियों का स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
सम्मेलन में विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।
