जन प्रहरी न्यूज़
श्यामदेउरवा (महराजगंज)। जिले के श्यामदेउरवा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
थानाध्यक्ष के अभिषेक सिंह अनुसार, कुल तीन मामले जमीन से जुड़े सामने आए। इनमें से एक मामले का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष दो मामलों के समाधान के लिए टीमों को मौके पर भेजा गया है।
तहसीलदार सदर पंकज शाही ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी शिकायतों का शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, हल्का लेखपाल सुशील शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
