महराजगंज – थाना फरेन्दा पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेन्दा पुलिस ने कार्यवाई की ।
पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को वादी अकबर अली ने सूचना दी कि उनके 19 वर्षीय पुत्र अमजद अली की कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई, जबकि उसके दोस्त युवराज चौधरी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
इस सूचना पर थाना फरेन्दा में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूर्या प्रताप (24 वर्ष)
रवि कुमार (20 वर्ष) गुड्डू कुमार (22 वर्ष) को गिरपतार कर लिया गया । तीनों आरोपी थाना फरेन्दा क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
