पनियरा बॉर्डर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

महराजगंज राजनीति

महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के दायित्व ग्रहण करने के बाद महाराजगंज जनपद में प्रथम आगमन पर पनियरा विधानसभा क्षेत्र की सीमा कतरारी चौराहे पर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, माल्यार्पण और गगनभेदी नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

कतरारी एवं परतावल में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्वागत के लिए मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत कर स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता के परिश्रम का सम्मान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक चुनौतियों के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल, भाजपा नेता एवं पत्रकार अजय श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, आनन्द शंकर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, पनियरा चेयरमैन उमेश जायसवाल, युवा नेता प्रेमशंकर सिंह, शुभलक्ष्मी सिंह, मंडल अध्यक्ष, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *