वार्डों की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले काशीनाथ सिंह, नवागत सीएमओ का किया स्वागत

महराजगंज

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के सभासद एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से शिष्टाचार भेंट कर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।उन्होंने पेयजल, सड़क, जलनिकासी, साफ-सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की साझा जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।इसके बाद काशीनाथ सिंह ने जनपद के नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया। उन्होंने जिले में कार्यभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं देते हुए महराजगंज की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने की अपेक्षा व्यक्त की। साथ ही जनपद में आगमन पर उनका आभार भी प्रकट किया।काशीनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के बेहतर समन्वय से जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।इस अवसर पर भरत शुक्ला, गौरव पटेल, ओसीयर यादव एवं सन्नी साहनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *