पुरानी रंजिश को लेकर महिला व उसके पति पर हमला

मारपीट का वीडियो प्रसारित, पुलिस ने किया चालान

अपराध महराजगंज

भिटौंली/महराजगंज  :घर से स्कूल के लिए निकल रहे दंपति पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने पहुंची महिला को भी धक्का देकर मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के जुटने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरा खादर निवासी प्रियंका पाण्डेय ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने पति जय प्रकाश पाण्डेय के साथ घर से स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान उनके जेठ ओम प्रकाश पाण्डेय दरवाजे पर पहुंचकर गाली- गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावर डंडा लेकर घर के अंदर तक घुस आया और दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
       पीड़िता ने बताया कि वह एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका है और स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान उनका जेठ, जो उनके पति का बड़ा भाई है, सुबह गोरखपुर से आकर दरवाजे पर चढ़ गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। जब पति जय प्रकाश ने विरोध किया तो आरोपित ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची महिला को भी जमकर पीटा गया। इसके बाद जब दोनों घर के अंदर भागे तो आरोपित डंडा लेकर उनके पीछे दौड़ पड़ा। घटना का वीडियो भी प्रसारित हो रहा है।
           घटना के बाद पीड़ित पक्ष में दहशत का माहौल है।
थाना प्रभारी भिटौली सतेंद्र कुमार रॉय ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में आरोपित ओम प्रकाश का शांति भंग में चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *