महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के श्यामदेउरवा गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें बीएनएसएस की धाराओं में चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, अमन चौधरी की शिकायत पर करन गौड़, राजू गौड़ और विशाल के विरुद्ध थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा अपराध संख्या 194/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 एवं 351(3) में केस दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान उपनिरीक्षक अंजनी कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में दोनों पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट की घटना की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तीनों आरोपितों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है तथा शांति व्यवस्था कायम है।
