भिटौली / महराजगंज:जन प्रहारी न्यूज़
भिटौली थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा में बीते शुक्रवार को दिन मे लगभग 4:00 बजे पंखे के कुंडी से लटका एक व्यक्ति का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार बिशुनपुरा गांव निवासी उमेश 45 वर्ष बीते शुक्रवार को घर पर अकेला था। घर के कुछ सदस्य गैस लेने के लिए भिटौली गए हुए थे। इस समय सुनसान पाकर वह घर के अंदर ही छत में लगे पंखे की कुंडी से फंदा बना कर अपनी जान दे दी।घर के सदस्य गैस लेकर घर पहुंचे तो उन्होंने खिड़की के रास्ते पंखे के सहारे उमेश को लटका हुआ देखा। घटना का दृश्य देखकर घर में कोहराम मच गया।परिजन चीखने चिल्लाने लगे। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना देकर शव को नीचे उतारा। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक गृह कलह से काफी परेशान था।पत्नी से भी अक्सर अनबन होती रहती थी। उसके घर में पत्नी के अलावा मृतक के दो संतान हैं भोलू 22 वर्ष और एक बेटी भी है। घटना के बाद पत्नी एवं बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और घटना की हर बिंदु से जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
