रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पूर्व विधायक ने DM से की बात

महराजगंज


जन प्रहरी न्यूज़ (संपादक -आनन्द कुमार पाण्डेय )महराजगंज जनपद के घुघली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मेदनीपुर के कर्मण टोला स्थित रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा। मार्ग के अभाव में आवागमन में हो रही भारी दिक्कतों को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
सूचना मिलते ही पनियरा के पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री देवनारायण उर्फ जीएम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और तत्काल जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से फोन पर वार्ता कर मामले से अवगत कराया।
पूर्व विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जब तक पासिंग मार्ग का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक संबंधित कार्य नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह स्वयं जिलाधिकारी से मिलकर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराएंगे।
मौके पर पूर्व प्रधान रामरक्षा सिंह, जोखन सिंह (प्रधान लक्ष्मीपुर महथ), दरोगा सिंह (बड़हर), जगदीश मल, महेंद्र सिंह, सोहन चौधरी, रामबचन सिंह, उमेश तिवारी, शिव पूजन, प्रमोद गुप्ता, उदयभान सिंह, राजन, केशव शर्मा, विदेश सिंह, रामनिवास शुक्ल, गणेश, दीपक, धनेन्दर, अनील, पवन गुप्ता, चंदन गुप्ता, विनय, हेमंत, सुनील, साहनी, लक्ष्मण, बच्चा सिंह, संतोष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पासिंग मार्ग बनवाने की मांग की है, ताकि आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *