सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी और बाइक स्टंट करने वाले 5 गिरफ्तार, 3 बाइक सीज

महराजगंज


कोल्हुई/महराजगंज |जन प्रहरी न्यूज़ दिनांक: 06 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोल्हुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर अभद्र/भ्रामक टिप्पणी करने और खतरनाक बाइक स्टंट करने वाले 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कोल्हुई और अड्डा बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए अभियुक्त एलपीजी गैस सिलेंडर विवाद से जुड़े मामले में अराजक तत्वों का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे थे। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक बाइक स्टंट कर लोगों की जान को जोखिम में डाल रहे थे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई 03 मोटरसाइकिलें, जिनमें Bajaj Platina और Bajaj Avenger शामिल हैं, को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
इस मामले में सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोल्हुई में मु0अ0सं0 42/26, धारा 281 BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी प्रकार की भ्रामक या अभद्र सामग्री साझा करने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *