सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में राष्ट्रीय गैर संचारी रोग शिविर का शुभारंभ

अपराध महराजगंज


परतावल, महराजगंज। जन प्रहरी न्यूज़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में मंगलवार से राष्ट्रीय गैर संचारी रोग (एनसीडी) शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन काशीनाथ सिंह (पूर्व सांसद प्रतिनिधि, परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज) ने फीता काटकर किया।
शिविर के दौरान 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई। जांच के दौरान कई लोगों में उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) एवं मधुमेह (डायबिटीज) के लक्षणों की पहचान की गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गैर संचारी रोगों की समय रहते पहचान कर मरीजों को उचित उपचार उपलब्ध कराना है, जिससे गंभीर जटिलताओं से बचाव किया जा सके।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने कहा कि नियमित जांच और समय पर उपचार से मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य गैर संचारी रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है। वहीं एनसीडी चिकित्सक डॉ. फुरकान ने लोगों से स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में संजीव सिंह, अमित कुमार, अनिरुद्ध गुप्ता, छविनाथ मद्धेशिया, एएनएम नीलम सिंह, रागिनी, अनीता, बबीता सहित उपकेंद्रों की समस्त आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *