रोजगार सेवकों की समस्याओं को लेकर काशी नाथ सिंह सक्रिय, मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद समाधान का मिला भरोसा

महराजगंज

 

जनसभा में बोले—हक की लड़ाई में हर कदम पर साथ, जल्द होगा समस्याओं का निस्तारण।
परतावल /महराजगंज
रोजगार सेवकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशी नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रोजगार सेवकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से रोजगार सेवक वेतन, मानदेय वृद्धि और सेवा संबंधी अन्य मुद्दों को लेकर परेशान हैं। इन समस्याओं को लेकर काशी नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तृत रूप से अपनी बात रखी, जिस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद काशी नाथ सिंह ने रोजगार सेवकों की एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों के अधिकारों की रक्षा के लिए वह लगातार संघर्षरत हैं और जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, तब तक प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने रोजगार सेवकों से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
जनसभा में बड़ी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर उम्मीद जताई कि अब उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *