जन प्रहरी न्यूज़
परतावल क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राज नारायण ने समस्त क्षेत्रवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील की तथा क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
