भिटौली महराजगंज
वी पी एम एकेडमी धर्मपुर का आज वार्षिक परीक्षा परिणाम प्रबंध निदेशक शैलेश मिश्रा की देखरेख में घोषित किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। वहाज सिद्दीकी सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय को टॉप किया। देव सिंह, समृद्धि, अयान, नित्या शर्मा, कृष्ण यादव, नेहा साहनी, सत्यम, अर्नव एवं स्मिता जायसवाल अपनी अपनी कक्षा में अव्वल रहे जबकि सिमरन, अनुराग जायसवाल, किंजल, विवेक, वैष्णवी, अर्पिता, दीपिका, अन्नु, अमन तथा आरिबा अपनी अपनी कक्षा में दूसरा स्थान बनाने में सफलता हासिल की। प्रबंध निदेशक शैलेश मिश्रा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी मौजूद है। अच्छे शिक्षकों के मार्गदर्शन में उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संजय पांडेय, मसालुद्दीन, नमामिदेव पांडेय, प्रदीप पांडेय,अर्चना शुक्ला, रूपाली, पल्लवी जायसवाल, आंचल, दुर्गावती, उषा वर्मा, संध्या गुप्ता आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
