बैजनाथ गुप्ता बने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

महराजगंज राजनीति


भिटौली, महराजगंज : भारतीय जनता पार्टी महराजगंज में बैजनाथ गुप्ता को पुनः पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें यह दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। बैजनाथ गुप्ता को लगातार तीसरी बार यह जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं।
उन्होंने कहा कि मैं अपने दायित्व को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से निभाऊंगा। पिछड़े वर्ग के हित, संगठन को मजबूत करने और सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा।
बैजनाथ गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज चौधरी, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि घुघली ओम प्रकाश जायसवाल सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *