धनहा नायक में आशीर्वाद क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित मैच का भव्य उद्घाटन

खेल


परतावल/महराजगंज

(आनन्द कुमार पाण्डेय)
विकासखंड परतावल अन्तर्गत क्रिकेट क्लब धनहा नायक के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। मैच का विधिवत उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन और एकता का माध्यम बताया।
प्रतियोगिता के मुख्य संचालक बलराम गुप्ता रहे, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी संयोजक विनय मौर्य ने संभाली। दूसरे दिन का रोमांचक मुकाबला धनहा नायक और सोहरौना टीम के बीच खेला गया, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सोहरौना टीम ने 45 रनों से जीत दर्ज की।
मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सोहन चौधरी (भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी), ओसियर यादव, संदीप रंजन, रामकृपाल पांडेय,नंदकिशोर नायक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों द्वारा सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। प्रतियोगिता के आगामी मैचों को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *